Published On : Tue, Oct 22nd, 2019

राशिफल 22 अक्टूबरः कर्क का चंद्रमा हो रहा इन राशियों पर मेहरबान

मेष: आज अस्त मंगल उदित होने जा रहे हैं। चंद्रमा दिन रात अपनी ही राशि कर्क में रहेंगे। ग्रहों के योग और संयोग से आपके लिए दिन कितना मंगलकारी रहेगा देखिए।

मेष राशि वालों के लिए दिन मध्यम फलदायी होगा। घर एवं बाहर आज दोनों जगह वाद-विवाद से बचें। सोच-समझकर कार्य व्यवहार करें। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में क्लेश का वातावरण हो सकता है। भाग्य 50% साथ देगा।

Gold Rate
May 04- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: पराक्रम में वृद्धि के योग है। आज धन लाभ होगा। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है जो आपके लिए मंगलमय रहेगी। कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं। घर में परिजनों का आपके प्रति विरोध हो सकता है, समझदारी से काम करें। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 70% साथ देगा।

मिथुन: अचानक धन लाभ मिल सकता है। कोई नया प्रोजेक्ट या योजना आरंभ करना शुभ रहेगा। वाणी प्रभावशाली रहेगी, लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। जो भी काम करेंगे उसमें पूरी सफलता मिलेगी। भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष बढ़ेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

कर्क: सोचा हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। यात्रा सुखद और लाभप्रद रहेगी। सितारे मेहरबान हैं जो भी काम करेंगे उनमे सफलता मिलेगी। आज प्रसिद्धि प्राप्त होगी। कुल मिलकार दिन शुभ रहेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आज कोई नया प्रोजेक्ट या योजना आरंभ करना शुभ रहेगा। भाग्य 89% साथ देगा।

सिंह: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। किसी को धन उधार न दें, धन व्यय के योग हैं। यात्रा में कष्ट एवं मानसिक तनाव हो सकता है। किसी भी कार्य के लिए घर से निकलने से पहले दान जरूर दें। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। भाग्य 50% साथ देगा।

कन्या: आज का दिन मंगलमय रहेगा। कार्यों में आने वाली बाधएं स्वतः दूर होंगी। शुभ समाचार मिलेगा। मनोबल ऊंचा रहेगा। लाभ के प्रबल संकेत हैं। निवेश की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है, आगे बढ़ें। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। भाग्य 78% साथ देगा।

तुला: आज का दिन उन्नतिदायक है। कर्मक्षेत्र में सफलता मिलेगी। घरेलू सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। वाद-विवाद टालें। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। दिन आनंद और उल्लास में बीतेगा। भाग्य 72% तक साथ देगा।

वृश्चिक: आज आपको भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। मनोरंजन कार्य में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। संबंधों में भावनाओ की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। अपनों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

धनु:आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज यात्रा में सावधानी बरतें। चोट-चपेट और वाद-विवाद की आशंका है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाए। खर्च के योग बने हुए हैं, सुख के साधनों पर व्यय होगा। सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 54% साथ देगा।

मकर: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। नए संपर्क बनेंगे, जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। परिजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। भाग्य 80% साथ देगा।

कुंभ: क्रोध पर नियंत्रण रखें तो शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आज धन लाभ होगा और अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायी रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद मिलेगा। भाग्य 72% साथ देगा।

मीन:अपनी योग्यता के अनुसार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। यात्रा में सफलता मिलेगी। सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। पति-पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। भाग्य 85% साथ देगा।–

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement