Published On : Mon, Nov 18th, 2019

राशिफल 18 नवंबर: कर्क राशि में पहुंचे चंद्रमा, दिन कैसा गुजरेगा आपका

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा। आज ही भद्रा शाम 05 बजकर 10 मिनट से अगली सुबह 04 बजकर 25 मिनट तक। चंद्रमा के इस संचार से कई राशियों के लिए दिन का पहला भाग शुभ रहेगा तो किसी के लिए दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन देखें सबसे पहले मेष राशिः-

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज मन की एकाग्रता में कमी आ सकती है। वाद-विवाद से बचें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन निवेश अथवा स्थिर संपत्ति के बारे में विचार-विमर्श अवश्य करें। नए वस्त्र और घर से संबंधित सामान खरीदने के पीछे धन खर्च हो सकता है। भाग्य 62% साथ देगा।

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। नए मित्र भी बनेंगे, जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आर्थिक योजनाओं पर काम कर सकते हैं। आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। भाग्य 75% साथ देगा।

मिथुन: व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और धन भी प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों की शुभ दृष्टि से कार्य सफलता और लाभ मिलेगा। सभी का सहयोग मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे और यात्रा लाभकारी रहेगी। भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य 72% साथ देगा।

Advertisement

कर्क: दिन का आरंभ मानसिक सबलता एवं शांतिपूर्वक वातावरण से होगा। आज आर्थिक लाभ होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता आज अवश्य प्राप्त होगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। पारिवारिक सदस्यों के साथ भोजन करने का योग होगा। भाग्य 80% साथ देगा।

सिंह: आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर संयम बरतने तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। भाग्य 62% साथ देगा।

कन्या: सामाजिक दृष्टि से आज आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। नए कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। यात्रा मंगलमय रहेगी। कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं। भाग्य 75% साथ देगा।

तुला: आज सभी कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूर्ण कर सकेंगे। बाहरी क्षेत्रों में ख्याति मिलेगी। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। परिजनों तथा मित्रों के साथ समारोह में उपस्थित हो सकते हैं। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। बिजनस में नई योजनाएं लाभ देंगी। भाग्य 72% साथ देगा।

वृश्चिक: भाग्य आज आपका साथ अवश्य देगा। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन आज आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना है। भाग्य 75% साथ देगा।

धनु: आज परिवार में प्रतिकूल वातावरण आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर न करें इसका विशेष ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन आपको मानसिक शांति देगा। भाग्य 60% साथ देगा।

मकर: आज जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। नौकरी-व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। भाग्य 72% साथ देगा।

कुंभ: आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेगा और आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद होगा। जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। धन लाभ होगा। भाग्य 78% साथ देगा।

मीन:बुद्धि-विवेक से ही कार्य करें तभी सफलता मिलेगी। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल देने की सूचना ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ मिलेगा। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। भाग्य 60% साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.