Published On : Sat, Sep 14th, 2019

राशिफल 14 सितंबरः आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा, आपके लिए कैसा है जानें

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा कुंभ उपरात मीन राशि पर संचार करेगा। चंद्रमा के इस संचार से कई राशियों के लिए दिन का पहला भाग शुभ रहेगा तो किसी के लिए दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन देखें सबसे पहले मेष राशिः

मेष राशि के लिए आज के दिन खर्च ज्यादा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है, अतः वाणी पर नियंत्रण रखें। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 60% साथ देगा।

वृषभ: आज विशेष उन्नतिकारक दिन है। कोई भी रुका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो, आज क्रियान्वित करें। सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। भाग्य 70% साथ देगा।

मिथुन: कल जो आपका कार्य नहीं बना है, वह आज बनने की सम्भावना है। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। दिन आनंद और उल्लास में बीतेगा। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। भाग्य 85% साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज भाग्य का साथ मिलेगा, साथ ही उन्नतिकारक दिन है। बिगड़े कार्य बनने लगेंगे। आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को व्यापार में धन लाभ होगा। भाग्य 82% साथ देगा।

सिंह: आज अपनी प्रिय वस्तुओं जैसे मोबाइल, गहने आदि का ध्यान रखें। लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है। गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। वाद-विवाद में न पड़ें। जप और ध्यान से शांति अनुभव करेंगे। भाग्य 60% साथ देगा।

कन्या: आज प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। भाग्य 72% साथ देगा।

तुला: आज का दिन धनदायक है। शत्रु निर्बल रहेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। आय के नए साधन बनेंगे। मेहनत करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। घर में सुख-शांति रहेगी। सुखप्रद घटनाएं घटेंगी। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा। भाग्य 78% साथ देगा।

वृश्चिक: आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। प्रेम प्रसंग के मामले में सफलता मिलेगी। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

धनु: क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, मन बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद ना हो, ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च की आशंका है। भाग्य 65% साथ देगा।

मकर: आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मनोबल बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। भरोसेमंद व्यक्ति से लाभ आज अवश्य लें। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग हैं। भाग्य 80% साथ देगा।

कुंभ: आज कहीं से धनागमन होगा। आज शुभ दिन है, आप धन निवेश भी कर सकते हैं, अवश्य लाभ होगा। शेयर आदि में भी धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा। सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

मीन: आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन रहे हैं। मनोरंजन कार्यों पर खर्च हो सकता है। व्यापारीवर्ग को अटका धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें। भाग्य 70% साथ देगा।– ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.