Published On : Fri, Oct 4th, 2019

राशिफल 4 अक्‍टूबर: आज मिल रहे शुक्र और बुध, जानें नवरात्र का छठा दिन कैसा गुजरेगा

Advertisement

मेष: चंद्रमा आज वृश्चिक राशि के बाद धनु राशि पर संचार करेंगे। वहीं आज दो शुभ योग भी हैं पहला सौभाग्‍य योग और फिर शोभन योग। इसके अलावा शुक्र भी आज अपनी राशि तुला में आ रहे हैं। जानिए इन सभी संयोग के बीच किन राशियों को मिल रहा है इसका फायदा, देखें सबसे पहले मेष राशि…

आज दूर की यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। आज रुपये-पैसे के मामले में भी आपको सावधानी रखने की जरूरत है। वाद-विवाद में भी पड़ने से बचें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

वृषभ: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दांपत्‍य जीवन में मिठास आएगी। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। दोस्‍तों और परिजनों के बीच से कोई शख्‍स आगे आकर आपकी मदद करेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: उन्नतिदायक दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा, बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। शाम के वक्‍त आपके सामने कोई समस्‍या मुंह बाए खड़ी हो सकती है। घबराएं नहीं, हिम्‍मत से काम लें और परिजनों से मदद लेने से न हिचकिचाएं। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

कर्क: ग्रह-नक्षत्रों में परिवर्तन, परिस्थितयां आपका साथ देंगी, मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। निवेश के मामले में सावधानी बरतें। साझेदारा पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। अपने दिमाग का प्रयोग करें। भाग्‍य आज 70 फीसदी आपका साथ देगा।

सिंह: खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान हो जाएं, वाद-विवाद में न पड़ें क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। पत्‍नी के साथ प्‍यार से पेश आएं। हो सके तो आप उन्‍हें कहीं घुमाने ले जाएं। उनका मनपसंद भोजन करवाएं और उपहार भी दें। दोनों को सुकून प्राप्‍त होगा। भाग्‍य आज 65 फीसदी साथ देगा।

कन्या:आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी, मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता देने वाला है। परिवार के बीच में खुश को प्रसन्‍न पाएंगे। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

तुला: प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। आज हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। दोस्‍तों और परिजनों के साथ आज खरीदारी करने जा सकते हैं। मन प्रसन्‍न रहेगा। दांपत्‍य जीवन में शुभता आती दिख रही है। भाग्‍य आज 83 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: समस्याएं आज सुलझने लगेंगी, नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। बीते वक्‍त में किए गए कुछ फैसलों से आपको अब लाभ प्राप्‍त होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

धनु:पूर्व अर्जित मान-सम्मान एवं लाभ बरकरार रखने के लिए आज आपको समझदारी से कार्य करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। भूमि, भवन और जायदाद से जुड़ा कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर करें। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।

मकर: आज मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी। दिन मंगलमय बीतेगा, विशेष लाभ के योग हैं। कार्यों की पूर्णता, जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। दांपत्‍य और प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की बहस में पड़ने से बचें। संयम से काम लें। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी, मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी, पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। कर्ज लेने और देने दोनों से परहेज करें। आज दिया गया पैसा वापस मिलने के आसार कम हैं। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।

मीन: भाग्य आज आपका साथ देने के लिए बेताब है, आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा, नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का भी प्‍लान बना सकते हैं। दोस्‍तों के साथ भी अच्‍छा समय बीतेगा। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.