मुंबई| चक्रवात ओखी की वजह से मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश हो रही है. चक्रवात ओखी के मद्देनजर मौसम खराब रहने के अनुमान के कारण आज मुम्बई और उसके आसपास के जिलों में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छुट्टी घोषित की गयी है. मौसम विभाग ने ‘ओखी’ को लेकर गुजरात और महाराष्ट्र में अलर्ट जारी किया है.
चक्रवात के चलते महाराष्ट्र के कई इलाकों में अगले 12 घंटे बारिश होने की संभावना है. एनडीआरएफ की 6 टीमें वहां रवाना की गई हैं. बृहन्मुम्बई महानगरपालिका की आपदा प्रबंधन इकाई ने चक्रवात के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठने के अलर्ट के मद्देनजर तट पर नहीं जाने का परामर्श जारी किया है.
वहीं, ओखी के चलते गुजरात में अगले दो दिन में कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान जताने के बाद गुजरात के मुख्य सचिव जे एन सिंह ने किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिये प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया. सूरत, नवसारी और राजकोट में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को तैनात किया गया है.
खराब मौसम के मद्देनजर खंभात की खाड़ी में घोघा और दाहेज के बीच रोरो फेरी सेवा को निलंबित कर दिया गया है. इस सेवा का हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था और अगर मौसम सही रहा तो छह दिसंबर को सेवा बहाल होगी.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...




