Published On : Fri, Jan 27th, 2017

क्रिकेट पर सट्टा लगाते पांच पकड़े गए

Advertisement

Cricket Betting in Jaripatka
नागपुर
: गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जरीपटका के वासनशाह चौक स्थित एक घर पर छापा मारा और क्रिकेट पर सट्टा लगाते पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उस घर से पांच लाख रुपए कीमत का सामान भी जब्त किया।

डीसीपी अभिनाश कुमार को खबरी से सूचना मिली थी कि 26 जनवरी को कानपूर में खेले जा रहे ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच पर यहाँ नागपुर के वासनशाह चौक स्थित एक मकान से सट्टा लगाया जा रहा है। हालाँकि यह क्षेत्र जरीपटका थाना अंतर्गत आता हैं लेकिन अभिनाश कुमार ने यधोधरा नगर थाने के पुलिस बल को निर्देश दिया कि सट्टा लगाने वालों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। यधोधरा नगर पुलिस की कार्रवाई में विनय वासवानी, गुलशन टिकियाणी, राकेश वाधवानी, पवन वाधवानी एवं लखन वाधवानी को 30 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही नगदी सहित एक टीवी सेट एवं सेट टॉप बॉक्स भी जब्त किया। नगदी सहित कुल मिलाकर पांच लाख रुपए कीमत का सामान पुलिस ने जब्त किया। मामला जरीपटका थाने में दर्ज कराया गया।

डीसीपी अभिनाश कुमार ने जरीपटका थाने के थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मियों को सख्त फटकार लगायी, क्योंकि उनकी ही नाक के नीचे क्रिकेट सट्टे का अड्डा चल रहा था और उन्हें इसकी कानोंकान खबर नहीं थी।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.