Published On : Thu, Feb 12th, 2015

अकोला : चचेरी बहन से दुष्कर्म की शिकायत

Advertisement


अकोला।
नगर समीपस्थ ग्राम गुडधी निवासी 18 वर्षीय युवती की शिकायत पर युवती के चचेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. इस शिकायत को लेकर तरह-तरह के तर्क लगाए जा रहे हैं.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ग्राम गुडधी निवासी पंकज किशोर सुरवाडे के खिलाफ उसकी चचेरी बहन ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए धारा 376 के तहत सिविल लाईन पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है. पीडिता के पिता ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया. बेटी के गर्भवती होने के बाद 9 फरवरी को उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां मंगलवार 10 फरवरी को युवती ने बच्चेको जन्म दिया. देर रात सिविल लाइन पुलिस थाने में उपरोक्त आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.