Published On : Thu, Feb 12th, 2015

अहेरी : कनिष्ठ लिपिक पर रिश्‍वत मांगने का मामला दर्ज

Advertisement

Mamtarani Peddapalliwar
अहेरी (गड़चिरोली)। जिला परिषद प्राथमिक स्कूल के एक शिक्षक का नवंबर माह का वेतन बिल निकालने के लिए 2000 हजार की रिश्‍वत की मांगने वाली पंचायत समिति की महिला कनिष्ठ लिपिक लिपिक ममताराणी पेद्दापल्लीवार के खिलाफ एसीबी अधिकारियों ने गुरुवार को मामला दर्ज कर दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अहेरी पंचायत समिति अंतर्गत कार्यरत एक शिक्षक का नवंबर 2014 का वेतन बिल कार्यालय में लंबित पड़ा था. यह बिल निकालने के लिए संबंधित शिक्षक कार्यालय में बार -बार चक्कर मार रहे थे लेकिन बिल नहीं निकाला गया. विभाग की कनिष्ठ लिपिक पेद्दापल्लीवार ने वेतन बिल निकालने दो हजार रुपए की रिश्‍वत मांगी. संबंधित शिक्षक ने इसकी शिकायत एसीबी गड़चिरोली से की. शिकायत के आधार पर एसीबी के अधिकारी कार्यालय पहुंचे और वहीं पर शिकायत की जांच कर अहेरी थाने में कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ रिश्‍वत प्रतिबंधक कानून 1988 के तहत मामला दर्ज किया.

यह कार्रवाई एसीबी के पुलिस उपअधीक्षक रोशन यादव, पुलिस निरीक्षक डी. डब्ल्यू. मंडलवार, पुलिस निरीक्षक एम. एस. टेकाम, विठोबा साखरे, सत्यम लोहंबरे, रवींद्र कत्रोजवार, परिमल बाला, नरेश अलाम, मिलिंद गेडाम, उमेश मासुरकर के पथक ने की.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.