Published On : Wed, Mar 18th, 2020

कोरोना इफेक्ट : वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपये की

Advertisement

नागपुर– कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है. पहला मकसद है कि एक जगह पर ज्यादा भीड़ न इकट्ठा होने पाए. इसी कड़ी में वेस्टर्न रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट का दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है ताकि रेलवे स्टेशन में ज्यादा भीड़ न होने पाए.

वेस्टर्न रेलवे स्टेशन के अंर्तगत 6 डिवीज़न आते हैं जिनमें मुम्बई, वडोदरा, रतलाम, भावनगर, अहमदाबाद और राजकोट हैं.

इन सब डिवीज़न को मिलाकर कुल 250 स्टेशन हैं. जिस पर ये बढ़ी कीमत लागू है. इसके अलावा सेंट्रल रेलवे ने भी प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपये कर दी है. सेंट्रल रेलवे में नागपुर, मुम्बई का सीएसटी, भुसावल, पुणे और सोलापुर आते हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.