Published On : Fri, Apr 17th, 2020

कूलर की दुकानें होगी शुरू,जिलाधिकारी ने दी जानकारी

Advertisement

नागपुर – देश में लॉकडाउन का माहौल चल रहा है. सभी दुकानें, संस्थान बंद पड़े है. नागपुर शहर में गर्मी 40 डिग्री से ज्यादा बढ़ चुकी है. ऐसे में कूलर नहीं होने की वजह से कई सीनियर सिटीजन को परेशानी हो रही है और इनमें से कुछ लोग बीमार भी पड़ रहे है.

Featured Products

ऐसे में कई नागरिकों की प्रशासन से कूलर की दुकानों को शुरू करने की मांग थी. जिसके बाद नागपुर के नागरिकों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र ठाकरे ने कूलर बिक्री और दुरुस्ती की दुकानें शुरू करने की अनुमति दी है.बुधवार को हुए लाइव वेबकास्टिंग द्वारा उन्होंने यह जानकारी दी है.

Gold Rate
Apr 15 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,56,000/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नागपुर में गर्मी कूलर के बिना निकालना बहोत मुश्किल है.कोरोना के कारण नागरिकों को घर पर ही रहना है. जिसके कारण परेशानी और बढ़ गई थी. यह निर्णय नागरपुवासियो को राहत प्रदान करनेवाला है.

कूलर की दुकानें खोलने के संदर्भ में प्रशासन से अनुमति दिलाने में मनीष सहगल समेत नागपुर के अन्य व्यापारियों का इसमें अहम योगदान रहा.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement