Published On : Sat, May 30th, 2020

चिकन के उधारी को लेकर हुआ विवाद!

Advertisement

चिकन शाॅप के के कर्मचारी को घायल कर फरार थे आरोपी

काटोल : शुक्रवार 29 मई को शाम 6.45 बजे, तीन लोगों ने चिकन खरिदने के बाद चिकन के रूपये मांगने विवाद में चिकन शॉप कर्मी की पीठ में छुरा घोंप दियाथा!

प्राप्त जानकारी के अनुसार29मई के शाम मुख्तार अली ईरानी, ​​हर्षल रक्षित, रहमत ओबेदुल्ला खान और तीन अन्य लोग चिकन खरीदने के लिए मटन मार्केट के पास चिकन सेंटर गए। वहा एक किलो चिकन खरिदा , निहाल मधुकर ढोके ने चिकन के पैसे मांगे, चिकन के पैसे ना मिलने पर दूकानदार ने चिकन खरिदने वाले से फिर पैसे मांगे जिस पर विवाद बढ गया , इस विवाद में चिकन शाॅप का कर्मचारी उमेश ठाकूर को गंभीर घायल कर चिकन खरिदने वाले मुखतार अलीइराणी, रेहमत ओबेदुल्ला, तथा हर्षल रक्षित वहां से भाग गये. बताया जाता है की इस घटना मे लिप्त मुखतार अली इराणी पर पहले ही अनेक क्रिमिनल गुन्हे दाखील थे.

इस घटना कि शिकायत काटोल पुलीस स्टेशन में मिलते ही तथा घटना में लिप्त गुन्हेगार का क्राईम रिकार्ड देखते काटोल के थानेदार महादेव आचरेकर अपने दलबल के साथ प आरोपियों के खोज में तुरंत निकल पडे।

Advertisement

इसमें रात में ही घटना में लिप्त रहमत ओबेदुल्ला को गिरफ्तार कर लिया, पर मुख्य आरोपी मुखतार अली तथा उसका सहयोगी हर्षल रक्षित फरार थे।

पुलिस दल दोनों को खोज ही रहा था की रात 30मई के रात एक बजे काटोल के ही पेठबुधवार हेटी पुलियाँ पर एक व्यक्ती की हत्या होने की जानकारी काटोल पुलीस को मिली काटोल पुलीस अधिकारी घटनास्थल पर पडे मृतक के, शव की पहचान मुख्तार अली ईरानी के रूप में हुई । बताया जाता है की मृतक की पहचान एक कुख्यात गुंडे मुख्तार अली ईरानी के रूप में हुई थी। मुख्तार ने कुछ माह पहले नगर पालिका में एक सत्ताधारी पार्टी के नगरसेवक पर जानलेवा हमला किया था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कटोल ग्रामीण अस्पताल भेजा गया ।

इस घटना में धारा 302, 143, 147, 147, 148, 149 के तहत शनिवार, 30 मई को पुलिस अधीक्षक राकेश ओला के मार्गदर्शन में मामला दर्ज किया गया है। जिसमें निहाल मधुकर ढोके 20 वर्षीय, मधुकर दत्तूजी ढोके, 50, पप्पू उर्फ ​​अमर महादेव ढोके, 34, पर मामला दर्ज किया गया है। , गौरव रूपनाथ ढोके 29 साल, आशीष प्रभाकर बोथे 25 साल, रजत उमेश खंते23 साल गिरफ्तार किए गए। आगे की जांच उपविभागीय पुलिस ऑफिसर नागेश जाधव के मार्गदर्शन में काटोल के थानेदार महादेव आचरेकर, सहायक निरिक्षक राहुल बोन्द्रे, उप निरिक्षक
संतोष निम्बोरकर और पुलिस कर्मियों द्वारा की जा रही है।. ( मुतक की फोटो )

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.