Published On : Sat, May 30th, 2020

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 114 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, अब तक 26 की मौत

Advertisement

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 114 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जबकि एक पुलिसकर्मी की कोरोना वायरस से मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या बढ़कर 2,325 हो गई है. वहीं अब तक कोरोना वायरस से 26 पुलिसकर्मियों की मौत भी हुई है. बता दें कि राज्य में अभी तक 62,228 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 2,098 लोगों की वायरस संक्रमण से मौत हुई है

महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले कुल पुलिसकर्मियों में से 16 मुंबई से, तीन अन्य नासिक ग्रामीण से, दो पुणे और एक-एक सोलापुर शहर, सोलापुर ग्रामीण, ठाणे और मुंबई एटीएस से हैं . अधिकारी ने कहा कि इन Covid-19 रोगियों में से 249 पुलिस अधिकारी जबकि 1,962 कांस्टेबुलरी रैंक के कर्मी हैं .उन्होंने कहा कि इन सभी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है . बता दें कि एक दिन पहले भी 116 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 62,228 मामले
बता दें कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को Covid-19 के 2,682 नए मामले आए थे और 116 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई थी . लेकिन इन सभी के बीच अच्छी खबर यह थी कि राज्य में एक दिन में 8,381 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए थे . स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया था कि राज्य में अभी तक 62,228 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 2,098 लोगों की वायरस संक्रमण से मौत हुई है . उन्होंने बताया था कि राज्य में इलाज के बाद अभी तक कुल 26,998 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.