Published On : Mon, Jun 11th, 2018

15 से 30 जून के दौरान दक्षिण-पश्चिम मंडल में बीजेपी का संपर्क से समर्थन अभियान

Advertisement

नागपुर: देश में होने वाले आगामी उपचुनाव से पहले बीजेपी संपर्क से समर्थन अभियान चला रही है। नागपुर में भी ये अभियान चलाया जाने वाला है जिसकी तैयारियाँ इन दिनों जोरो से शुरू है। शहर भर के लिए विधानसभा क्षेत्र के अनुसार पार्टी ने अभियान का समय तय किया है। 15 से 20 जून के दरमियान दक्षिण-पश्चिम मंडल में ये अभियान चलाया जाएगा। इसी संदर्भ में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शहर अध्यक्ष विधायक सुधाकर कोहले, सांसद विकास महात्मे,विधायक सुधाकर देशमुख,प्रा अनिल सोले ने बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान महापौर नंदा जिचकार, मंडल के अभियान प्रमुख राजीव हड़प, संदीप जोशी,मंडल अध्यक्ष रमेश भंडारी,आशीष पाठक,सचिन कारलकर, श्रीपाद बोरीकर, सुरेंद्र पांडे, मंडल के विस्तारक चंद्रशेखर डोर्लिकार, विवेक तरासे के साथ सभी नगरसेवक प्रमुखता से उपस्थित थे। बैठक में रमेश भंडारी ने अभियान के लिए बनाई गई कार्यकारणी की घोषणा की।

Gold Rate
Mar 12 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,900/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,65,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने आम नागरिकों के बीच जाकर बीते चार वर्षो में हुए विकासकार्यो की जानकारी पहुँचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement