Published On : Mon, Jun 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के उत्थान के लिए समाजभवन देने पर विचार करें

Advertisement

– प्रतिनिधिमंडल ने मनपा के अतिरिक्त आयुक्त से मुलाकात की .

नागपुर – मनपा के अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मनपा प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले शहर के विभिन्न मोहल्लों और पार्कों में समाज भवन क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए अवकाश केंद्र के रूप में सकारात्मक रूप से विचार करेंगे.

वरिष्ठ नागरिक फाउंडेशन समन्वय समिति के सचिव डॉ. राजू मिश्रा की अध्यक्षता में समिति के 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गत दिनों श्री जोशी से मुलाकात की थी। तब अपर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान उन्हें आश्वासन दिया था.

डॉ. राजू मिश्रा ने बताया कि अपर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को सूचित किया है कि नागपुर के समाज भवन की विस्तृत जानकारी संकलन कर अगले आठ से दस दिनों में एक प्रस्ताव तैयार करेंगे. इसके बाद शिष्टमंडल के मांग पर गम्भीरतापूर्वक गौर किया जायेगा।

Advertisement

श्री जोशी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में महमूद अंसारी, पुरुषोत्तम पेटकर, श्रीधर नाहटे, सुनील अदवे, मधुकर पाठक, अनिल पत्रिकर, सुनील जांभूलकर, नूतन रेवतकर, एड. उषाताई पांडे, श्रीराम दुरुगकर, मोहन पांडे, दीपक नक्षने, अंगद सिंह सोलंकी, डॉ मिलिंद वाचनेकर, सुरेश धनजोड़े, नारायण समर्थ, सुरेश रेवतकर, किरण साखरे, लक्ष्मीकांत पांडेय का समावेश था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.