Published On : Mon, Sep 22nd, 2014

अमरावती : कांग्रेस का अध्यक्ष वर्हाड का उपाध्यक्ष

Advertisement

Satish Uikey & Satish Hadole
अमरावती।
महानगरपालिका के बाद अमरावती जिला परिषद पर भी कांग्रेस तथा वर्हाड विकास मंच ने कब्जा कर लिया. इससे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को भारी झटका लगा है. रविवार को अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के सतीश उईके तथा उपाध्यक्ष के रूप में वर्हाड विकास मंच के सतीश हाडोले का चयन किया गया. जिला परिषद में राकांपा के पांच सदस्यों ने बगावत कर स्वतंत्र वर्हाड. विकास मंच नामक गट की स्थापना की.

जिलाधीश किरण गीते के मार्गदर्शन में चुनाव प्रक्रिया हुई. इस समय मंच पर चुनाव उपजिलाधीश रामदास सिद्धभट्टी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल भंडारी, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी के.एम. अहमद ने जिम्मेदारी निभाई. जिला परिषद में कुल 59 सदस्य हैं. इसमें कांग्रेस के 25, राकांपा 3, वर्हाड विकास मंच 5, जनसंग्राम 2, बसपा 2 तथा एक सदस्य रिपाई का है. रविवार को दोपहर 3 बजे चुनाव प्रक्रिया आरंभ हुई. आरंभ में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की जांच की गई. इसमें कांग्रेस के सतीश उईके तथा भाजपा के जयप्रकाश पटेल ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था. जयप्रकाश पटेल द्वारा कागजातों की पूर्ति नहीं करने से जिलाधीश गीते ने पटेल का आवेदन खारिज किया. इससे सतीश उईके निर्विरोध चुने गए. उपाध्यक्ष पद के लिएवर्हाड. विकास मंच के सतीशहाडोले तथा भाजपा के जयप्रकाश पटेल, शिवसेना के कृष्णराव पवार ने नामांकन दायर किया था, पर पटेल तथा पवार ने नामांकन वापस ले लिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.