Published On : Mon, Sep 22nd, 2014

अचलपुर : बहन को मौत के घाट उतारा

Advertisement


व्यसन के लिए पैसे नहीं देने पर गंवानी पड़ी जान

अचलपुर (अमरावती) । व्यसन के आदी भाई द्वारा शौक के लिए मांगे गए पैसे देने से इंकार करना एक बहन की जान का दुश्मन बन गया. घर में भाई ने कुदाल से वार कर बहन अनिता शहारे (24) की हत्या कर दी.

अधिक जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर भाई-बहन के बीच पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद तैश में आए भाई ने कुदाल से बहन पर निर्ममता से कई वार किए. इसमें बहन की मौके पर ही मौत हो गई. घटना पेंशनपुरा की है. घटना के बाद क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. पुलिस ने आरोपी सचिन शहारे को गिरफ्तार कर लिया.
पेंशनपुरा निवासी नामदेव शहारे बिजली वितरण कंपनी से सेवानवृत्त हुए. पत्नी का कईसाल पहले देहांत होने के बाद घर में बेटे सचिन तथा बेटी अनिता के साथ रहते हैं. बेटा सचिन जुआ, शराब में लत रहता है. रविवार को सचिन ने अनिता से पैसे मांगे. उसने पैसे देने से इंकार करने पर जमकर झगडा हुआ. तैश में आए सचिन शहारे ने घर में रखी कुदाल से बहन पर कई वार कर दिए. अत्यधिक रक्तस्त्राव होने से अनिता ने मौके पर ही दम तोड. दिया. जानकारी पुलिस को मिलने पर एपीआई पी.एस. आकोटकर ने आरोपी सचिन को तत्काल गिरफ्तार कर लिया.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.