Published On : Mon, Sep 25th, 2017

गुजरात: द्वारका में बोले राहुल- GST लागू करने में की गई जल्दबाजी, लाखों लोगों का कारोबार ठप

Advertisement

Rahul-Gandhi
द्वारका: गुजरात की देवभूमि द्वारका से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। राहुल गुजरात में तीन दिवसीय दौरे पर हैं और उन्होंने द्वारकाधीश के दर्शन के बाद द्वारका से रोड शो की शुरुआत की। राहुल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जीएसटी लागू में जल्दबाजी किए जाने की वजह से लाखों लोगों के बिजनेस ठप हो गए हैं।

राहुल ने कहा कि ये सरकार सिर्फ बडे़ व्यापारियों की सरकार है और छोटे व्यापारियों को नुकसान पहुंचा है।

राहुल गांधी द्वारका से जामनगर तक एक खुली जीप में रोड शो करना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने उनको इजाजत नहीं दी। खबरों के मुताबिक, अब राहुल गांधी एक लग्जरी बस के जरिए 135 किलोमीटर का यह सफर तय करेंगे। बस पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से लैस है। इससे पहले बैलगाड़ी से यात्रा की भी चर्चा थी।

Gold Rate
July 28 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

राहुल के रोड शो वाले इलाके सौराष्ट्र में आते हैं। यहां कुल 58 विधानसभा सीटें हैं। ये सीटें कांग्रेस के लिए काफी जरूरी हैं। इससे पहले हुए जिला, पंचायत और बाकी चुनावों में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। राहुल गांधी पहली बार इस इलाके में पहुंचे हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि इससे वहां के कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा।

आरक्षण की मांग कर रहे पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने ट्विटर पर राहुल गांधी का स्वागत किया। एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने इशारा दिया कि अगर कांग्रेस उन्हें आरक्षण का वादा करती है तो वे समर्थन देने से पीछे नहीं हटेंगे।

Advertisement

इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने जानकारी दी थी कि ‘नवसर्जन गुजरात’ के नाम से इस कैंपेनिंग की शुरुआत राहुल 25 सितंबर से करेंगे। उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के आर्शीवाद के साथ ही प्रचार की शुरुआत की जाएगी। राहुल द्वारका से प्रचार शुरु करने के बाद जामनगर, राजकोट और चोटिला भी जाएंगे। यहां वे दाडिंया समारोह में भी शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस ने अपनी रणनीति में प्रचार के लिए गुजरात को चार जोन्स में बांटा है और ऐसा माना जा रहा है कि राहुल हर जोन में करीब 3 दिन पार्टी की ओर से प्रचार करेंगे। गोहिल ने बताया कि वे अपेक्षा करते हैं राहुल हर जोन में रोड शो, पब्लिक मीटिंग, किसानों संग नुक्कड़ सभा के जरिए पूरा टाइम देंगे। पहले जोन में सौराष्ट्र और कच्छ, दूसरे में उत्तरी गुजरात, तीसरे में दक्षिणी गुजरात और चौथ में मध्य गुजरात शामिल है।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha

युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha

MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult

MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult

पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews

पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews

नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime  #CrimeNews #MaharashtraNews

नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...

सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition #news

सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges