Published On : Mon, Sep 25th, 2017

BJP कार्यकारिणी की बैठक खत्म, पीयूष गोयल बोले- भ्रष्टाचार मुक्त भारत का लिया संकल्प

Advertisement

Piyush Goyal
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सम्पन्न हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी समेत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और अरुण जेटली भी मौजूद थे।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि बैठक में भारत के निर्माण के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद और सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाली बुराईयों से मुक्ति का प्रण लिया गया। बैठक में केरल और पश्चिम बंगाल में हो रही राजनीतिक हिंसाओं की निंदा की गई। उन्होंने कहा कि हिंसा से बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है।

बीजेपी का कार्यकर्ता शांति और लोकतंत्र में विश्वास करता है। भारत में वंशवाद को अनिवार्य बताने वाले राहुल गांधी की अमित शाह ने निंदा की और कहा कि भारतीय राजनीति सुशासन में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि देश में राजनीति ऐसी हो जो लोगों की आकांशाओं को पूरा करे और ऐसी नीति पर बीजेपी विश्वास करती है।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस बैठक को मिशन 2019 और राज्यों में होने वाले अगामी विधानसभा चुनाव के लिए अहम माना जा रहा है। सोमवार को दूसरे दिन की बैठक में कोर ग्रुप के नेताओं के अलावा भाजपा के सभी 1400 विधायक, 337 सांसद और पार्षद शामिल हुए। इसके अलावा बैठक में 2000 से अधिक प्रतिनिधि भी शरीक हुए।

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges