Published On : Mon, Oct 23rd, 2017

गांधीनगर में बोले राहुल गांधी- इनकी जीएसटी ‘गब्बर सिंह टैक्स’ है

Advertisement

Rahul-Gandhi-

गांधीनगर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की है और पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि इनकी जीएसटी कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित जीएसटी नहीं है बल्कि इनकी जीएसटी ‘गब्बर सिंह टैक्स’ है। राहुल ने गांधीनगर में आयोजित नवसर्जन जनादेश महासम्मेलन में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देशभर में टैक्स टेररिज्म फैला रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 30-35 हजार करोड़ रुपये नैनो बनाने के लिए दिए हैं लेकिन इतने पैसे से गुजरात के किसानों का कर्ज माफ हो सकता था मगर बीजेपी सरकार ने किसानों की कराह नहीं सुनी।

भारी भीड़ को देखकर गदगद हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार का काम युवाओं को रोजगार देने का होता है लेकिन गुजरात के युवा पूरे राज्य में आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात में सिर्फ पांच-छह उद्योगपतियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि मोदी जी मेक इन इंडिया का नारा देते हैं लेकिन उनके ही राज्य में करीब 30 लाख युवक बेरोजगार हैं। उन्होंने ताना मारा कि क्या इस हालत में मोदी जी चीन का मुकाबला कर पाएंगे?

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इससे पहले ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। राहुल ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि इनमें जोश है, ताकत है। इसलिए ऐसे युवा शांत नहीं बैठ सकते हैं। उन्होंने मंच से पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि ये लोग गुजरात की आवाज हैं। ये मामूली आवाज नहीं है, इस आवाज को न दबाया जा सकता है और न खरीदा जा सकता है। राहुल ने कहा कि अहर हिन्दुस्तान के पूरे बजट का पैसा लगा दीजिए या पूरी दुनिया का पैसा लगा दीजिए तब भी कोई गुजरात की आवाज नहीं खरीद सकता। राहुल ने कहा कि गुलाम भारत में सुपर पॉवर कहलाने वाले अंग्रेजों ने इसी गुजरात में गांधी जी की आवाज दबाने की कोशिश की थी लेकिन सफल नहीं हो सके थे।

Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges