Published On : Mon, Oct 23rd, 2017

गुजरात चुनाव की तारीखों पर बोले मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त, यह भी कहा- राहुल गांधी भी तो जा रहे गुजरात

Advertisement


नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोती ने कहा है कि एक-दो दिन में गुजरात चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। एनडीटीवी से बात करते हुए जोती ने कहा कि त्योहारों का मौसम खत्म हो गया है, साथ ही राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी राहत-बचाव का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। इसलिए संभव है कि एक-दो दिनों में चुनाव की तारीखों का एलान हो जाय। उन्होंने एनडीटीवी से कहा कि चुनाव कार्यों में करीब 26,000 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इससे बाढ़ राहत का काम प्रभावित हो सकता था। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को सपोर्ट करने के आरोपों को नकार दिया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने एनडीटीवी से कहा कि हम किसी को भी किसी तरह की घोषणा करने से नहीं रोक सकते। उन्होंने कहा कि हमने किसी को भी गुजरात जाने से न तो रोका है और न ही किसी तरह की कोी घोषणा करने से रोका है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी तो बार-बार गुजरात जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी राजनेता गुजरात जाने और वोटरों को लुभाने के लिए स्वतंत्र हैं। जब चुनाव की तारीखों का एलान हो जाएगा, तब आदर्श आचारसंहिता लागू होगा। उसके बाद ही हम किसी भी नेता पर किसी तरह की बंदिश लगा सकते हैं।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का एलान होने और गुजरात में चुनाव की तारीखों का एलान नहीं करने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया था कि आयोग प्रधानमंत्री के दबाव में काम कर रहा है और जान बूझकर तारीखों का एलान नहीं कर रहा है ताकि पीएम अपने गृह राज्य गुजरात के लिए कुछ अहम घोषणाएं कर सकें और वोटरों को लुभा सकें। कांग्रेस ने इसके लिए सोशल मीडिया पर कैम्पेन भी चलाया था। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी ट्वीट कर तंज कसा था कि आयोग ने पीएम मोदी को ही अधिकृत कर दिया है कि वो अपनी सभाएं खत्म करने के बाद तारीखों का एलान कर दें।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.