
नागपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोकराव चव्हाण ने आज स्पष्ट किया कि नागपुर महानगर पालिका में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना समाप्त हो गयी है। श्री चव्हाण ने कहा कि उनकी पार्टी की हार्दिक इच्छा थी कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए धर्मनिरपेक्ष मतों का विभाजन रोका जाए लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेतृत्व ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में अरुचि दिखाई थी।
अशोक चव्हाण ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने राकांपा से नागपुर मनपा और जिला परिषद चुनाव में गठबंधन की इच्छा जतायी थी। उस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार भी उपस्थित थे। लेकिन राकांपा के स्थानीय नेतृत्व ने गठबंधन करने के लिए किए गए हर पहल को नकारने का ही काम किया है।
आज की घोषणा के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में गठबंधन को लेकर व्याप्त संभ्रम की स्थिति समाप्त हो गयी।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...



