Published On : Thu, Sep 21st, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

Rahul Gandhi: कुली की वर्दी और बिल्ला नं 756, लोगों का सामान भी उठाते दिखे राहुल गांधी

Advertisement

Rahul Gandhi At Railway Station: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन पर काम करने वाले कुलियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

राहुल गांधी स्टेशन पर काम करने वाले कुलियों के बीच बैठे और उनके कामकाज का तरीका और तकलीफें समझने की कोशिश की।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कुलियों ने राहुल गांधी को अपनी वर्दी भी पहनाई।

Advertisement

राहुल गांधी ने ना सिर्फ कुली की वर्दी पहनी बल्कि बिल्ला भी लगाया। राहुल गांधी के बाजू में 756 नंबर का बिल्ला दिखा।

राहुल गांधी स्टेशन पर किसी यात्री का सामान भी उठाते दिखे।

बता दें कि पिछले महीने एक वीडियो सामने आया था जिसमें में कुलियों ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.