Published On : Tue, Dec 4th, 2018

खाउ गली के लिए कांग्रेस व्यापारी सेल द्वारा अनूठा प्रदर्शन

Advertisement

नागपुर: गांधीसागर स्थित खाऊ गली बनकर तैयार हुए कई महीने हो गए लेकिन महानगर प्रशासन द्वारा अब तक इसे शुरू नहीं किया गया है. मनपा की इस लचर कार्यप्रणाली के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास ठाकरे के मार्गदर्शन में व्यापारी सेल ने अनूठा प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सेल के अध्यक्ष श्रीकांत ढोलके ने कहा कि खाऊ गली बनाने के लिए मनपा ने लाखों-करोड़ों खर्च कर दिए. रोजगार देने के नाम पर बनाई गई इस गली को शुरू ही नहीं किया जा रहा. रखरखाव ना होने से यहां के सामान में टूट-फूट शुरू हो चुकी है.

उन्होंने कहा कि खाऊ गली को ही कुछ नसीब नहीं हो रहा तो फिर यहां छोटी-मोटी दूकान खोलकर रोजगार पाने की इच्छा रखने वालों को क्या खाक मिलेगा! इससे पता चलता है कि मनपा प्रशासन ने जनता की गाढ़ी कमाई खाऊ गली के निर्माण के नाम पर खर्च की लेकिन इसका कोई उपयोग नहीं हो रहा. इसी के चलते गांधीसागर तालाब का भी सौंदर्यीकरण नहीं किया जा रहा.

इस दौरान ढोलके के अलावा रितेश सोनी, आकाश गुजर, आकाश चौरिया, वसीम शेख, गणेश शर्मा, शैलेश धाडीवाल, शैलेश निनावे, तोमेश्वर पराते, शोयब शेख, श्याम मुरारका, जफर सैय्यद, जितेन्द्र दुबे, सुनील सिंह ठाकुर, रवि भस्मे, अर्चना गौर, हितेश सोनी, इशांत नाईक, किशोर गिद, फैजान रज़ा, विजय मिश्रा, तेजस मोहरकर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.