
Representational Pic
नागपुर : केंद्र सरकार की नोटबंदी के खिलाफ अपना आक्रामक रुख बरकरार रखते हुए कांग्रेस पार्टी कल बुधवार को नागपुर स्थित रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के मुख्य कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेगी।
संविधान चौके में होने वाले इस प्रदर्शन में राज्य के सभी प्रमुख नेता उपस्थित रहेगे। पार्टी हाईकमान के आदेश के बाद प्रदर्शन किया जाने वाला है। काँग्रेस ने मोदी सरकारके इस फैसले की लगातार आलोचना की है। अब जब इस फैसले को लेकर इसकी विफलता से जुडी बातें उठने लगी है। तब काँग्रेस इस पर और आक्रामक हो गई है इसी के तहत यह प्रदर्शन किया जाने वाला है।
नागपुर में होने वाले प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, नारायण राणे, प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल, विधानपरिषद के उपसभापति माणिकराव ठाकरे, पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार, विधानसभा में पार्टी के उपनेता विजय वड्डेटीवार के साथ अन्य नेता भी उपस्थित रहेंगे।
NAGPUR TODAY |TOP - 10 NEWS | 7 JULY 2026 #newsupdate #maharashtranews...
"इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह...
सराफा दुकान से 12.75 लाख के सोने के आभूषण चोरी, महिला के...
बिना दस्तावेज़ बच्चे के प्रवेश पर सवाल ...#newsupdate #news #maharashtranews #nagpurnews
महाज्योति कटौती के विरोध में ओबीसी आंदोलन ...#news #newsupdate #maharashtranews #nagpurnews
गोदावरी उफान पर, पुलिस ने दी चेतावनी ...#newsupdate #news #maharashtranews




