वणी (यवतमाल)। शहर में डेंगू व मलेरिया जैसे खतरनाक बीमारियों की रोकथाम व उन पर ठोस उपाय योजना करते हुए शहर में स्वच्छता अभियान चलाने की मांग के आशय वाला पत्र नगराध्यक्ष प्रिया कमाने ने नगरपालिका के मुख्याधिकारी को सौंपा है.
नगराध्यक्ष ने पत्र में बताया कि शहर के नागरिकों के स्वास्थ्य के मद्देनजर तत्काल उपाय योजना की जाए अन्यथा किसी की जान जाने से उसके जवाबदार नपा के मुख्याधिकारी ही होंगे. वणी शहर में जगह-जगह बिखरे कचरा, गंदा पानी, भरे हुए गटरों के कारण मच्छरों से नागरिकों के स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो गया है. इसलिए स्वच्छता की ओर पूरा ध्यान देने पर ही डेंगू जैसे जानलेवा बुखार से निपटा जा सकता है, क्योंकि इस बुखार से पूरे राज्य में मरने वालों की संख्या काफी अधिक हो गई है और यह काफी खतरा बनता जा रहा है. इसलिए पूरे शहर की साफ-सफाई करने की सख्त आवश्यकता है. इसमें कोई कोताही न बरती जाए.

Representational Pic
सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur...
Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews...
दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime...
Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree
20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news



