Published On : Fri, Nov 21st, 2014

वणी : डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए ठोस उपाय करें : कमाने

Advertisement


वणी (यवतमाल)।
शहर में डेंगू व मलेरिया जैसे खतरनाक बीमारियों की रोकथाम व उन पर ठोस उपाय योजना करते हुए शहर में स्वच्छता अभियान चलाने की मांग के आशय वाला पत्र नगराध्यक्ष प्रिया कमाने ने नगरपालिका के मुख्याधिकारी को सौंपा है.

नगराध्यक्ष ने पत्र में बताया कि शहर के नागरिकों के स्वास्थ्य के मद्देनजर तत्काल उपाय योजना की जाए अन्यथा किसी की जान जाने से उसके जवाबदार नपा के मुख्याधिकारी ही होंगे. वणी शहर में जगह-जगह बिखरे कचरा, गंदा पानी, भरे हुए गटरों के कारण मच्छरों से नागरिकों के स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो गया है. इसलिए स्वच्छता की ओर पूरा ध्यान देने पर ही डेंगू जैसे जानलेवा बुखार से निपटा जा सकता है, क्योंकि इस बुखार से पूरे राज्य में मरने वालों की संख्या काफी अधिक हो गई है और यह काफी खतरा बनता जा रहा है. इसलिए पूरे शहर की साफ-सफाई करने की सख्त आवश्यकता है. इसमें कोई कोताही न बरती जाए.

Dengue mosquito

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.