Published On : Fri, Nov 21st, 2014

भंडारा : बढ़ती ठंड के साथ बढऩे लगी ‘जिम’ में भीड़

Advertisement


Onkar Pali In Gym
भंडारा।
पहले शहर के सर्वाजनिक व्यायामशालाओं में युवा व्यायाम के लिए जाते थे. उन जगहों पर पारंपरिक व्यायाम करने के साधनों के माध्यम से शरीर को पुष्ट करने का प्रयत्न किया जाता था. कालांतर में कम समय में विशिष्ट एवं अत्याधुनिक तकनीक वाले मशीनों से शरीर को अधिक पुष्ट करने शहर में अनेक पॉश जिम चल रहे हैं. ज्यों-ज्यों ठंड बढ़ रही है युवाओं की भीड़ भी जिम में बढऩे लगी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे युवा इन अत्याधुनिक पॉश जिम की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं. जहां दिन प्रतिदिन भीड़ बढ़ रही है. ठंड के मौसम में शरीर को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण समझा जाता है. युवा वर्ग का रुझान सिनेमा-सीरियल के नायकों की ओर रहता है. उन नायकों की वेशभूषा, हेयर स्टाइल आदि का अनुकरण वे करते दिखते हैं. पिछले कई वर्षों में नायकों की सुदृढ़ शरीर के प्रदर्शन की होड़ देखी जाती रही है. उसी की देखा-देखी युवा उनका अनुकरण करने जिम में जी तोड़ मेहनत करते हैं. इसी होड़ में इन दिनों जिम में भारी भीड़ देखी जा रही है. महिलाओं को गर्दन दर्द, स्पॉडेलिसिस, कमर दर्द, सिर व कंधों के दर्द की परेशानी रहती है. उसके लिए वे खास क्लास लेती हैं. महिलाएं ऐसे दर्द के लिए व्यायाम सीखने के लिए जिम का सहारा लेती दिखती हैं. आज-कल महिला बोन डेंसिटी टेस्ट कर उम्र के अनुसार व शारीरिक क्षमता के अनुसार व्यायाम कर अपने दर्द को दूर करने साल भर प्रयास करती है. महिलाएं फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं. जिसके लिए आहार-विहार पर विशेष ध्यान देती हैं. उसका फायदा उनके परिवार को मिलता है.

युवा व पुरुषों से इतर महिलाओं के लिए अलग बैच होते हैं जिसके अंतर्गत योग शिविर, योग कक्षाएं फुल दिख रहे हैं. वहीं युवाओं में सिक्सपैक्स को लेकर एक अलग क्रेज बना हुआ है. फिल्मी नायकों में सलमान, ऋतिक, आमिर, शाहरूख जैसे कलाकारों ने युवाओं को काफी आकर्षित किया है. जिसके प्रभाव में आजकल के युवा दीवाने हो चुके हैं, जिसके लिए वे प्रतिदिन की बढ़ती ठंड के साथ-ही-साथ जिम पहुंच रहे हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.