Published On : Fri, Oct 30th, 2020

एयरपोर्ट साऊथ मेट्रो स्टेशन स्थित कनव्हेशन सेंटर का कार्य तेज गती से पूर्ण करे : डॉ. ब्रिजेश दिक्षित

Advertisement

• सभी सुविधायुक्त कनव्हेशन सेंटर शीघ्र ही नागरिको के लिए उपलब्ध होगा

 

 

नागपुर  : महा मेट्रोने शुरुवात से ही निर्माण कार्य के साथ नॉन फेयर बॉक्स रेव्हेन्यू कि ओर लक्ष केंद्रित किया है और उसी दिशा मे ठोस कदम लिए जा रहे है ! वर्धा मार्ग के एयरपोर्ट साऊथ मेट्रो स्टेशन के उपरी माले पर उपलब्ध जगह पर कार्यक्रम के लिए हॉल का निर्माण कार्य किया गया है और इस हॉल का कार्य अंतिम चरण मे है ! महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. बृजेश दीक्षित ने इस कनव्हेशन सेंटर का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त की ! अंदाजान ४०० से ४५० क्षमता का कनव्हेशन सेंटर सभी सुविधा से सुसज्ज है और सभी प्रकार के कार्यक्रम के लिए नागरिको को यह उपलब्ध होगा ! डॉ. दीक्षित ने निरीक्षण दरम्यान आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उर्वरित कार्य जल्दी पूर्ण करने के निर्देश अधिकारीयो को दिए जिससे यह कनव्हेशन सेंटर नागरिको के लिए उपलब्ध हो सके !

Advertisement

कनव्हेशन सेंटर की मुख्य विशेषताए :
• क्षमता : अंदाजान ४०० से ४५० व्यक्ती
• उपयोग : मल्टीर्पज हॉल/कनव्हेशन हॉल/ शादी समारंभ के लिए / सांस्कृतिक कार्यक्रम व आयटी मिटिंग /निजी कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रम के लिए
• संपूर्ण हॉल एयर कंडिशनिंग व डायनिंग के साथ
• ४ ग्रीन रूम (स्वतंत्र प्रसाधनगृह सह)
• पॅन्ट्री और किचन के लिए (स्वतंत्र सीढ़ी)
• लिफ्ट और एस्केलेटर्स की व्यवस्था
• ऑडियो व्हिडियो डिसप्ले स्क्रीन उपलब्ध कराई गयी है !
• पार्किंग सुविधा

कार्यक्रम मे आने वाले नागरिक सीधे मेट्रो सेवा का उपयोग कर एयरपोर्ट साऊथ मेट्रो स्टेशन यहां उतर कर कार्यक्रम जगह जा सकते है !

 विरुंगुळा केंद्र का (हैंगआऊट सेंटर) नागरिक करे उपयोग : डॉ. दीक्षित

महा मेट्रो कि ओर से वर्धा मार्ग पर एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन यहां सेवाग्राम (वर्धा) बापू कुटी के धर्ती पर मेट्रो स्टेशन परिसर मे हुबेहुब बापू कुटी की प्रतिकृती तयार की गई है ! दिनांक २८ ऑक्टोबर २०२० से एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन येथे यहां वरिष्ठ नागरिको के लिए हैंगआऊट सेंटर नागरिको के लिए खुला किया गया है ! महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. बृजेश दीक्षित ने इस विरंगुळा केंद्र का निरीक्षण कर ज्यादा से ज्यादा नागरिको ने इस विरुंगुळा केंद्र का (हैंगआऊट सेंटर) उपयोग करने का आवाहन डॉ. दीक्षित किया !

 

इस जगह महात्मा गांधी के विषयो पर किताबे इस जगह रहेंगी ! यहां वरिष्ठ नागरिको के लिए स्टेशन परिसर मे वॉकींग ट्रॅक,मेट्रो पिलर पर व्हर्टीकल गार्डन, पुस्तकालय यहा बैठने के लिए सुविधा की गयी है ! महात्मा गांधीं इनके व्यक्तीमत्त्व का दर्शन अनेक पहेलु संबंधी किताबे इस जगह पढणे को मिलेंगी ! बडी संख्या मे किताबे नागरिको को यहा उपल्बध होगी ! इसके अलावा छत्रपती शिवाजी महाराज, स्वामी विवेकानंद,विनोबा भावे, के जीवन पर आधारित तथा अन्य साहित्यिक किताबे भी नागरिको को यहां उपलब्ध होंगी ! इसके साथ ही न्यूज पेपर, मासिक किताबे यहां नागारिको के लिए उपलब्ध कराई गयी है ! महा मेट्रो कि ओर से प्रतिदिन हर एक स्टेशन को नियमित तौर साफसफाई और सॅनेटाईज किया जा रहा है !

यह वाचनालय निःशुल्क रहेगा साथ ही सभासद होना बंधनकारक नही होगा ! विरंगुळा केंद्र सुबह ८ से शाम ८ बजे तक नागरिको के लिए खुला रहेगा ! शहर के विभिन्न परिसर मे रहने वाले वरिष्ठ नागरिको ने सुलभ, सुखकर, सुरक्षित, सॅनिटाईज मेट्रो से यात्रा कर इस हैंगआऊट सेंटर का लाभ ले और शहर के अन्य ज्येष्ठ नागरिक मंडल ने भी इस स्टेशन परिसर विरंगुळा केंद्र का लाभ ले !

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.