Published On : Mon, Aug 14th, 2017

फर्जी सर्टिफिकेट देने के आरोपों को लेकर एसएनडीएल के खिलाफ शिकायत लेकर पीड़ित पहुंचे थाने

Advertisement

SNDL nagpur
नागपुर:
शहर के मानेवाड़ा निवासी प्रभाकर नवखरे ने शहर की बिजली वितरण फ्रैंचाइज़ी कम्पनी एसएनडीएल से एक्यूचेक मीटर का टेस्टिंग सर्टिफिकेट मांगा था. पीड़ित ने एसएनडीएल को आरटीआई के तहत भी इसकी जानकारी मांगी थी. लेकिन कंपनी ने जवाब दिया था कि निजी कंपनी होने के कारण वे आरटीई के तहत जानकारी नहीं दे सकते. इसके लिए नवखरे ने राज्य सूचना आयुक्त से शिकायत भी की थी. जिसके आधार पर राज्य सूचना आयुक्त ने एसएनडीएल कंपनी को आदेश दिया था कि वे पीड़ित को रिपोर्ट मुहैया कराए. लेकिन जो एक्यूचेक मीटर कैलिब्रेशन सर्टिफिकेट एसएनडीएल कंपनी द्वारा प्रभाकर नवखरे को दिया गया है वह हांगकांग का है. उस पर न तो मीटर नम्बर है और ना ही महावितरण या फिर एसएनडीएल का नाम ही दर्ज है.

नवखरे ने जब यह सर्टिफिकेट देखा तो उन्हें इसके फर्जी होने का शक हुआ. जिसके बाद वे इसकी शिकायत लेकर हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन में पहुंचे. जहां पर पुलिस द्वारा नवखरे का पूरा बयान लिया गया. लेकिन इनकी एफआईआर नहीं ली गई. जिसके कारण पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी प्रश्नचिन्ह निर्माण होता है. नियमानुसार पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता की एफआईआर दर्ज होनी चाहिए. लेकिन इस मामले में हुडकेश्वर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इस बारे में पीड़ित नवखरे का कहना है कि पुलिस ने मामले की पहले जांच कर उसके बाद इसकी एफआईआर दर्ज की बात कही. लेकिन यह जांच कहां तक पहुंची इसके बारे में हुडकेश्वर पुलिस की ओर से कोई जानकारी अब तक नहीं दी गई है.

पीड़ित नवखरे ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस आयुक्त को भी दी है. इस पूरे मामले में हुड़केश्वर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सुनील झावरे से बात की गई तो उन्होंने काफी टालमटोल जवाब दिया, पहले तो उन्होंने कहा की किसी भी फ्रॉड के मामले की पहले जांच की जाती है और उसके बाद एफआईआर दर्ज की जाती है. इसके बाद उन्होंने बताया की इस मामले में क्या हुआ है. पहले इसके बारे में जानकारी लेता हूँ, उसके बाद ही सही जानकारी दे पाऊंगा.

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, सोनेगांव थाने में केस दर्ज.. #nagpurnews #crime #latestnews

धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, सोनेगांव थाने में केस दर्ज.....

स्मार्ट मीटर पर शिवसेना-मनसे आमने-सामने.. #maharashtranews #smartmeter #latestnews

स्मार्ट मीटर पर शिवसेना-मनसे आमने-सामने.. #maharashtranews #smartmeter #latestnews

आशा वर्कर्स के सामूहिक इस्तीफे से संकट.. #maharashtranews #ashaworkers #latestnews

आशा वर्कर्स के सामूहिक इस्तीफे से संकट.. #maharashtranews #ashaworkers #latestnews

गोंदिया में 123 इमारतें बनीं खतरा.. #maharashtranews #gondiya #newsupdate

गोंदिया में 123 इमारतें बनीं खतरा.. #maharashtranews #gondiya #newsupdate

सपकाळ का भाजपा और केंद्र पर हमला.. #maharashtranews #congressvsbjp #politicsnews #latestnews

सपकाळ का भाजपा और केंद्र पर हमला.. #maharashtranews #congressvsbjp #politicsnews #latestnews

श्रीनगर में तिरंगा न होने पर नेहरु जिम्मेदार बोंडे.. #maharashtranews #anilbonde #amravati

श्रीनगर में तिरंगा न होने पर नेहरु जिम्मेदार बोंडे.. #maharashtranews #anilbonde #amravati

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges