Published On : Wed, Aug 10th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा, एम्स में कराया गया भर्ती

Advertisement

जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है. राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा है.

अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के सरकारी अस्पताल एम्स में भर्ती कराया गया है. उनके भाई और पीआरओ ने कॉमेडियन को दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की है.

Gold Rate
Mar 25,2026 - Time 11.05Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,600/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

राजू श्रीवास्तव को क्या हुआ?
राजू श्रीवास्तव होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे. ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हुए उन्हें चेस्ट में पेन हुआ और वे नीचे गिर गए. इसके बाद राजू श्रीवास्तव को फौरन अस्पताल ले जाया गया. राजू के पीआरओ अजीत का कहना है कॉमेडियन पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में रुके हुए थे. सुबह जिम करने गए, जिम करते करते उन्हें हार्ट अटैक आया. उन्होंने बताया कि राजू श्रीवास्तव की पल्स अब लौट आई है. उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. पीआरओ ने कॉमेडियन के सभी प्रशंसकों से राजू की सलामती की दुआ करने की मांग की.

कॉमेडियन को लेकर सामने आई इस दुखद खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है. फैंस राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. राजू श्रीवास्तव मशहूर कॉमेडियन हैं. वे उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement