Published On : Tue, May 23rd, 2017

सीएम ने दिए गोरेवाड़ा नाइट व इंडियन सफारी का काम दिसंबर 2018 तक खत्म करने के आदेश

Advertisement


नागपुर:
गोरेवाड़ा प्राणि संग्रहालय के इंडियन व नाइट सफाई का काम 2018 तक पूरा करने का आदेश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में बुलाई गई विशेष बैठक के दौरान दिए। गोरेवाड़ा प्राणि संग्रहालय के कामकाज को लेकर मुंबई में एक बैठक बुलाई गई थी। इसमें गोरेवाड़ा प्राणि संग्रहालय पब्लिक प्रायवेट प्रोजेक्ट के विषय को लेकर चर्चा की गई।

परियोजना के तहत आनेवाले 25.57 हेक्टेयर जमीन में निवेशकों को बुलाने के िलए चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ने की। साथ ही मुख्य सचिव सुमित मलिक, मुख्यमंत्री के अप्पर मुख्य सचिव प्रवीण परदेशी, वन विभाग सचिव विकास खारगे, नागपुर मनपा आयुक्त अश्विन मुद्गल, एफडीसीएम के व्यवस्थापकीय संचालक यू.के. अग्रवाल, विभागीय व्यवस्थापक जे.पी. त्रिपाठी भी उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.