Published On : Tue, May 23rd, 2017

जिल्हाधिकारी कार्यालय द्वारा लगाया गया विद्यार्थियों के लिए प्रमाणपत्र शिबिर

Advertisement


नागपुर:
 विद्यार्थियों की तकलीफ और एडमिशन की भागदौड़ के समय को ध्यान में रखते हुए जिल्हाधिकारी कार्यालय की ओर से एक उपक्रम शुरू किया गया है. जिसमें दसवीं और बारवीं के विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र, नॉन क्रिमीलेयर, इनकम सर्टिफिकेट के लिए नागपुर जिल्हाधिकारी कार्यालय की ओर से सेंट जॉन हाईस्कूल मोहननगर, महात्मा गांधी सेंटेनियल हाईस्कूल जरीपटका, रामनगर स्थित भारत विद्यालय, तारकुंडे धरमपेठ हाईस्कूल अंबाझरी रोड, मेडीकल स्थित पंडित बछराज व्यास हाईस्कूल में शिबिर का आयोजन किया जा रहा है.

जिल्हाधिकारी कार्यालय की ओर से 27 से 29 मई तक यह शिविर चलेगा. जिल्हाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रमाणपत्र के लिए निर्धारित शुल्क लिया जा रहा है. विद्यार्थियों को जाति प्रमाणपत्र के लिए 76 रुपए, डोमिसाइल के लिए 76 रुपए, इनकम सर्टिफिकेट के लिए 99 रुपए की फीस ली जा रही है. सभी प्रमाणपत्र पोस्ट द्वारा विद्यार्थियो को घर पहुंच दिए जाएंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.