Published On : Tue, Jan 3rd, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

Advertisement

नागपुर। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 108वीं भारतीय विज्ञान परिषद के उद्घाटन समारोह के लिए मंगलवार सुबह नागपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले समारोह में वे शामिल होंगे।

राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में 108वां भारतीय विज्ञान सम्मेलन 3 से 7 जनवरी तक हो रहा है। इसके लिए देश भर से सैकड़ों वैज्ञानिक नागपुर आएंगे। इस सम्मेलन में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अन्य 14 क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति भाग ले रहे हैं।

Gold Rate
23 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,36,300/-
Gold 22 KT ₹ 1,26,800/-
Silver/Kg ₹ 2,10,900/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस मंच से महाराष्ट्र में विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में हुई प्रगति के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे। हवाई अड्डे पर मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी, नागपुर सुधार प्रन्यास के अध्यक्ष मनोज कुमार सूर्यवंशी ने उनका स्वागत किया।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement