Published On : Wed, Dec 7th, 2016

मुख्यमंत्री करें प्रधानमंत्री को नोटबंदी की समस्याओं से सचेत : शिवसेना विधायक

Advertisement

cm-devendra-fadnavis
नागपुर:
बुधवार को नोटबंदी से हो रही जनता को तकलीफों का निवारण करने की व्यवस्था बनाने की मांग किसी और ने नहीं बल्कि खुद सहयोगी दल शिवसेना के विधायकों ने विधान भवन परिसर में मीडिया के सामने कर डाली। नोट बंदी के कारण समान्य लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बैंकों के सामने कतार लगती जा रही है। जिसमें किसान, मजदूर गृहणियों का समावेश है। सरकार के इस निर्णय को पार्टी प्रमुख उध्दव ठाकरे ने जरूर समर्थन दिया है। लेकिन फिर भी सर्व सामान्य जनता को हो रही समस्याओं का सरकार को नियोजन कर उन्हें दिलासा देना चाहिए। पार्टी के सांसद राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री (नरेंद्र मोदी) व रिजर्व बैंक के गवर्नर से मिलकर मुख्यमंत्री से मांग की है कि ग्रीमाण भागों में जो कमियां इस नई व्यवस्था में दिखाई दे रही हैं उसका निवारण जरूरी है।

इसमें जिला बैंक व पतसंस्थाओं को भी शामिल करना जरूरी है। मित्रपक्षों की इन मांगो और भावनाओं से प्रधान मंत्री को अवगत कराने के लिए मुख्यमंत्री को भूमिका निभानी चाहिए। एक शिष्टमंडल बनाकर जिसमें मित्रपक्षों, अन्य दलों के सदस्यों को साथ लेकर मुख्यमंत्री को प्रधान मंत्री से मुलाकात करनी चाहिए।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.