नागपुर : शीतसत्र अधिवेशन के दूसरे दिन विधिमंडल के दोनों सदनों में नोटबंदी पर चर्चा हुए। विपक्ष के प्रस्ताव पर विधानपरिषद में भी नोटबंदी पर जबरजस्त चर्चा हुयी। चर्चा के दौरान अपनी बात रखते हुए काँग्रेस के विधायक अनंत गाडगिल की एक टिपण्णी से सदन का माहौल एकदम गरमा गया। इस टिपण्णी पर सदन के नेता चंद्रकांतदादा पाटिल भड़क गए और सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोक की स्थिति बन गयी। टकराव को बढ़ता देख सभापति रामराजे निम्बालकर ने सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। कार्यवाही शुरू होने का बाद अनंत गाडगिल ने अपनी टिपण्णी पर खेद व्यक्त करते हुए अपने शब्द वापस लिए जिसके बाद सत्ता पक्ष शांत हुआ। गाडगिल द्वारा इस्तेमाल किये गए शब्द को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया है। नोट बंदी पर चर्चा करते हुए गाडगिल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर व्यक्तिगत टिपण्णी की थी जिस पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति उठाई थी।
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...
Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews
संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate
समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news
एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...
महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews



