Published On : Thu, Dec 13th, 2018

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री फडणवीस को क्रिमिनल केसेस की जानकारी नहीं बताने को लेकर भेजा नोटिस

Advertisement

नागपुर- सुप्रीम कोर्ट ने आज 2014 के विधानसभा चुनाव के हलफनामे में दो आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक नोटिस जारी किया है. पिटीशन में सर्वाच्च न्यायलय में वकील सतीश उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने क्रिमिनल के बारे में खुलासा नहीं किया है.

उइके ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने गुप्त जानकारी के दो केसेस की जो अभी पेंडिंग है. जिसमे एक चीटिंग और दूसरी शपथपत्र में मानहानि का केस की जानकारी नहीं बताई है.

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मुख्यमंत्री सचिवालय, जनसम्पर्क कक्ष

२०१४ के विधानसभा चुनाव के समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा जो हलफनामा दाख़िल किया गया था उस समय ही उन पर दायर सभी मामलों का स्पष्ट तौर पर उल्लेख था। किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं छिपाई गई थी। याचिककर्ता इस मामले में पहले ही उच्च न्यायालय में मुकदमा हार चुके है। उस याचिका को उच्च न्यायालयने तथ्यहिन क़रार दिया था।

Advertisement

इसी याचिककर्ता के ख़िलाफ़ मा. उच्च न्यायालय द्वारा न्यायालय अवमानना की भी कार्यवाही शुरू की गयी है। यहां तक कि निहित स्वार्थ और आधारहीन याचिकाएं दायर करने की वृत्ति होने के कारण मानननीय उच्च न्यायालय ने सख्त ताकीद देकर कार्यवाही क्यों न की जाए इसके लिए जवाब मांगा है।
माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आज जो नोटिस जारी की गयी वह मात्र नोटिस बिफ़ोर अड्मिशन है। उच्चतम न्यायालय में मुख्यमंत्री की ओर से समुचित जानकारी दी जाएगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.