Published On : Mon, Dec 12th, 2016

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों होगा नागपुर शहर दर्शन सेवा उद्घाटन

Advertisement

CM Fadnavis
नागपुर:
उपराजधानी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों को देखने का मौका आसान हो सकेगा। वीकेंड शनिवार और रविवार को नागपुर पर्यटन बस सेवा शहर में सैर सपाटे का मजा दे सकेगी। 15 दिसंबर को चिटणवीस सेंटर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल व पर्यटन राज्य मंत्री मदन येरावार उपस्थित रहेंगे। भविष्य में इस बस सेवा को भविष्य में नई ग्रीन बसों से भी जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह जानकारी सोमवार को एमटीडीसी महाप्रबंधक स्वाति काले ने एमटीडीसी कार्यालय में आयोजित पत्रपरिषद के दौरान दी। उन्होंने बताया कि नागपुर दर्शन बस सेवा सुबह 9 से 13.25 व दोपहर 2 बजे से शाम 7.10 मिनट तक दो फेरियों में रखी जाएगी। इस पर्यटन बस सेवा से ग्रीन बस को भी जोड़ने के प्रयास एमटीडीसी द्वारा की जा रही है।

शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों को दिखाने के मकसद से महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल 15 दिसंबर से यह पर्यटन बस सेवा शुरू की जाएगी। इस नागपुर पर्यटन बस सेवा के अंतर्गत रमन विज्ञान केंद्र, रेल म्युजियम, जीरो माइल, मध्यवर्ती संग्रहालय, दीक्षाभूमि, सेमिनरी हिल्स परिसर, बालाजी मंदिर, तेलंगखेडी हनुमान मंदिर, कस्तूरचंद पार्क, गणेश टेकड़ी, स्वामी नारायण मंदिर, बड़ा ताजबाग, फुटाला तालाब आदि पर्यटन स्थलों का समावेश है। यह जानकारी सोमवार को एमटीडीसी महाप्रबंधक स्वाति काले ने पत्रपरिषद के दौरान दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.