Published On : Fri, Nov 14th, 2014

वाडी : द्रुगधामना हायस्कूल में बालकदिन के उपलक्ष पर स्वच्छता अभियान

Advertisement


wadi
वाडी (नागपुर)।
द्रुगधामना हायस्कूल, आदर्श कला और वाणिज्य महाविद्यालय, फाइव स्टार कॉन्वेंट, एमसीव्हीसी महाविद्यालय और अंग्रेजी विद्यालय के संयुक्त सहकार्य से बालक दिन के उपलक्ष पर स्वच्छता अभियान मनाया गया.

इस दौरान अध्यक्ष स्थान पर प्राचार्य सुरेश अरसडे तथा प्रमुख अतिथि प्रा. राजेश अंधारे, प्रा. अविनाश चौधरी, वसंत हरले, प्रा. दिलीप आजनकर उपस्थित थे. प्राचार्य सुरेश अरसडे ने विद्यार्थियों को गुलाब का फुल देकर विद्यार्थियों का सत्कार किया. इस दौरान परिसर और स्कूल मैदान का कचरा विद्यार्थी और शिक्षकों ने स्वच्छ किया तथा प्रमुख अथितियों, मान्यवरों ने स्वच्छता अभियान की जानकारी विद्यार्थियों को दी.

पंडित जवाहर लाल नेहरू अच्छे विचारवंत थे उन्होंने सत्य, अहिंसा और स्वदेसी इन तीन सूत्रों के कलम का उपयोग कर तथा महात्मा गांधी के विचारों को अपनाकर अपना जीवन जनता के लिए समर्पित किया. बच्चों और फुलों पर प्रेम करने वाले चाचा नेहरू जगप्रसिद्ध थे ऐसा अध्यक्ष प्राचार्य सुरेश अरसडे ने व्यक्त किया.

कार्यक्रम का संचालन अरुण कराले तथा आभार प्रदर्शन ज्योति सव्वाशेरे ने किया. इस दौरान सुरेंद्र मोरे, बाबुलाल मोरे, प्रगति पाचपोहर, ज्योति किरनापुर, अशोक पुंड, सुखदेव भिवगडे, बाबाराव बांगड़े आदि उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.