Published On : Fri, Nov 14th, 2014

तिवसा: ट्रक ने 3 बकरियों सहित 18 भेड़ों को कुचला

Advertisement

स्थित भारवाड़ी के पास दुर्घटना , नुकसान भरपाई की माँग
Tiwasa Bakriya
तिवसा (अमरावती)। तिवसा तालुका के भारसवाड़ा चराई के लिए ले जायी जा रही बकरियों व भेड़ों के झुंड को तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया. जिससे 3 बकरियों सहित 18 भेड़ कुचली गईं. 7 भेड़ें गंभीर जख्मी हो गई हैं. जिनका इलाज़ किया जा रहा है. मृत बकरियों में ज़्यादातर गाभिन थी. तिवसा थाना अंतर्गत भारवाड़ी स्थित होटल आनन्द के पास यह दुर्घटना सुबह 6 बजे हुई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 नवम्बर को प्रातः 6 बजे के दौरान भारसवाड़ा स्थित चरवाहा प्रवीण गवळीकर प्रतिदिनानुसार अपने जानवरों के झुंड को लेकर भारवाड़ी स्थित होटल आनन्द के पास पहुँच ही था कि उधर तेज़ गति से आ रहा ट्रक क्र. एमएच 29 1035 झुंड को कुचलता हुआ आगे कूच कर गया. प्रवीण ने ट्रक के नम्बर को लिखकर तिवसा पुलिस को सूचित किया. वहीं पुलिस के साथ आये पशुधन विकास अधिकारी डॉ. आड़े ने जानवरों का परीक्षण व मरहमपट्टी कर पंचनामा किया. इस दुर्घटना में करीब 1.50 लाख रु. का नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है. उधर प्रवीण गवळीकर ने पुलिस-प्रशासन से माँग की है कि भेड़-बकरियां ही उसकी रोजी-रोटी थी, अतः शीघ्र नुकसान भरपाई दिया जाय. तिवसा पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जाँच पीएसआई अनिल लाड के मार्गदर्शन में हे.को.धुर्वे कर रहे हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.