Published On : Fri, Aug 16th, 2019

बाढ़ ग्रस्तों को 1 करोड़ की मदद करेंगी शहर भाजपा

Advertisement
BJP

Representational Pic

नागपुर: राज्य के कोल्हापुर आदि इलाके में बाढ़ की संकट से जूझ रहे नागरिकों को मदद करने के उद्देश्य से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के निर्देश पर भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि से उनके एक माह का मानधन भाजपा आपदा कोष में जमा करने का निर्देश दिया।

उक्त निर्देशों का पालन करते हुए शहर भाजपा की ओर से 1 करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया गया। शहर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,सांसद विकास महात्मे,विधायक कृष्णा खोपड़े,विधायक सुधाकर देशमुख,विधायक मिलिंद माने, विधायक सुधाकर कोहले, विधायक विकास कुंभारे,विधायक अनिल सोले सहित महापौर नंदा जिचकार सह सभी भाजपा के नगरसेवक अपने अपने 1-1 माह का वेतन सह मानधन शहर भाजपा को सुपुर्द करेंगे। सांसद व विधायकों से 1-1 लाख संकलन किया जा रहा। उक्त राशि में रकम घटी तो भाजपा समर्थकों – शुभचिंतकों से मदद ली जाएंगी।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
27 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,60,100/-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 3,43,900 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above