Published On : Sat, Mar 23rd, 2019

शहर पहुंचे नितिन गडकरी, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओ और समर्थको ने किया जोरदार स्वागत

Advertisement

नागपूर: नागपुर लोकसभा से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को उमेदवारी देने के बाद शनिवार को सुबह गडकरी नागपूर के एयरपोर्ट पर पहुंचे. जहां पर सैकड़ो की तादाद में मौजूद उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. गडकरी 11 अप्रैल को होनेवाले चुनाव के लिए 25 मार्च को अपना नामांकन भरेंगे. इस बार उनके खिलाफ नागपुर से कांग्रेस के नाना पटोले उमेदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे है.

दोनों ही नेताओ ने सार्वजनिक तौर पर एकदूसरे को बधाई भी दी है. पटोले ने हाल ही में गडकरी द्वारा उनको आशीर्वाद देने की बात पर अपने जीतने की बात कही है. यह चुनाव नागपूर शहर के लिए भी काफी दिलचस्प होनेवाला है. जिसमे दोनों ही पार्टी के नेता और उनके कार्यकर्ता, समर्थक दमखम के साथ उतरनेवाले है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.