Published On : Mon, Apr 10th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

नागरिकों ने उठाया सीताबर्डी किले में दौरे का लुत्फ

Advertisement

नागपुर: भारतीय थल सेना ने ऐतिहासिक सीताबर्डी किला महीने के दूसरे रविवार 9 अप्रैल को जनता के लिए खोल दिया था। परिणामस्वरूप दोपहर 12 बजे से नागरिक परिसर में दाखिल होकर ऐतिहासिक सीताबर्डी किला एवं आसपास के जगहों का लुत्फ उठाने लगे।

कई नागरिकों को सैन्य अधिकारियों ने अंग्रेज मराठा युद्ध एवं अन्य ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में जानकारी दी। विशेष रूप से बच्चों एवं बुजुर्गों में उत्साह का कोई ठिकाना ना रहा। सेना रिक्रूटमेंट ऑफिस गेट के माध्यम से नागरिक गण परिसर में दाखिल हुए।

Gold Rate
Feb 10th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,45,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,61,300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

किले का दौरा करने के लिए सैन्य अधिकारियों के आवाहन पर नागरिकों ने उत्साहजनक प्रतिक्रिया दी।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement