Published On : Tue, Apr 18th, 2017

परीक्षा केंद्रों को भेजी नियमावली, अव्यवस्था पाए जाने पर विद्यार्थी कर सकते हैं शिकायत

Advertisement

Nagpur University
नागपुर:
 राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ की ओर से ली जानेवाली कुछ परीक्षाएं अभी शुरू हैं जबकि एम.ए की परीक्षाएं दो दिनों में शुरू होनेवाली है। विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को परेशानी ना हो इसके लिए सभी महाविद्यालयों और परीक्षा केंद्रों को परीक्षा से संबंधित नियमावलियां भेज दी गयी हैं। इस साल भी इसमें ज्यादा कुछ बदलाव नहीं है। विद्यार्थियों को जो परीक्षा केंद्र दिए गए हैं वहां विद्यार्थियों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था जिसमें टेबल और उन पर लिखे रोल नंबर की व्यवस्था को करने के निर्देश दिए गए हैं।

सबसे महत्वपूर्ण पीने के पानी की व्यवस्था प्रत्येक परीक्षा केंद्र में करने की ताकीद दी गई है। अक्सर देखने में आता है कि कई केंद्रों में गर्गी के परीक्षा के दौरान पीने की पानी की उचित व्यवस्था नहीं रहती। जिससे विद्यार्थियों का ध्यान ऐन पर्चा हल करने के समय भटक जाता है। हालांकि इस बार भी विद्यापीठ प्रशासन का दावा है कि विद्यार्थियों की परीक्षा से सम्बंधित सुविधाओं की भेजी गई नियमावली का पालन सभी से कराया जाएगा।

इस बारे में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ.नीरज खटी ने कहा कि सभी कॉलेजों को परीक्षा से संबंधित नियमावली भेजी गयी है। किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र में अगर परेशानी हो तो वे परीक्षा नियंत्रक या फिर अस्सिटेंट रजिस्ट्रार से शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्रों में पीने का पानी मुहैय्या नहीं कराया जाता तो वे इसकी शिकायत सीधे परीक्षा नियंत्रक से कर सकते हैं।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges