Published On : Tue, Apr 18th, 2017

मेट्रो में घूमे-मंदिर में पूजा की…ऑस्ट्रेलिया पहुंच PM ने दिया झटका, खतरे में इंडियंस की जॉब

Advertisement


भारत दौरे से लौटने के बाद आस्ट्रलिया के पीएम मैलकॉम टर्नबुल ने भारतीयों के लिए एक झटका देनेवाला फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 95,000 से अधिक अस्थायी विदेशी कर्मचारियों द्वारा उपयोग किए जा रहे वीजा कार्यक्रम को समाप्त कर दिया है। इस फैसले के बाद वहां रहे इंडियन को बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि यह वीजा रखने वालों में ज्यादातर भारत के हैं। इस कार्यक्रम को 457 वीजा के नाम से जाना जाता है।

इस वीजा के तहत विदेश कर्मचारियों को चार साल तक नौकरी करने की अनुमति थी। प्रधानमंत्री मैलकॉम टर्नबुल ने कहा, ‘हम आव्रजन देश हैं लेकिन…ऑस्ट्रेलियाई कामगारों को अपने देश में रोजगार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसीलिए हम 457 वीजा समाप्त कर रहे हैं। इस वीजा के जरिये अस्थायी तौर पर विदेशी कर्मचारी हमारे देश में आते हैं।’

एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार 30 सितंबर तक ऑस्ट्रेलिया में 95,757 कर्मचारी इस वीजा के तहत काम रहे है। हालांकि, टर्नबुल ने कहा कि इस कार्यक्रम की जगह दूसरा वीजा कार्यक्रम लाया जाएगा। टर्नबुल ने कहा कि नया कार्यक्रम यह सुनिश्चित करेगा कि विदेशी कर्मचारी उन क्षेत्रों में काम करने के लिए ऑस्ट्रेलिया आएं जहां कुशल लोगों की काफी कमी है न कि केवल इसीलिए आएं कि नियोक्ता को ऑस्ट्रेलियाई कामगारों के बजाए विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करना आसान है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.