Published On : Fri, Oct 5th, 2018

इंटरपोल चीफ लापता, फ्रांस से चीन जा रहे थे

Advertisement

पेरिस: इंटरपोल के अध्यक्ष मेंग होंगवेई (64) के लापता होने की जानकारी मिली है। इसके बाद फ्रांस सरकार ने मामले की जांच शुरू कर दी।

इंटरपोल का मुख्यालय फ्रांस के लियॉन शहर में है। यहां रहने वाली मेंग की पत्नी ने बताया कि पति से उनकी आखिरी मुलाकात सितंबर के आखिरी सप्ताह में हुई थी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, लापता होने से पहले मेंग चीन के लिए रवाना हुए थे। 29 सितंबर को उन्होंने देश (फ्रांस) छोड़ा था।

Gold Rate
06 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,52,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,42 300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नवंबर 2016 में इंटरपोल का अध्यक्ष बनने से पहले मेंग चीन में पब्लिक सिक्योरिटी के उपमंत्री थे। उनकी जिम्मेदारी खुफिया पुलिस के काम-काज को देखने की थी। 95 साल के इतिहास में मेंग पहले ऐसे चीनी नागरिक हैं, जो इंटरपोल के अध्यक्ष बने।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement