Published On : Thu, Feb 12th, 2015

ब्रम्हपुरी : सस्ते अनाज व केरोसीन बिक्रेता संघटना ने शासन को सौंपा ज्ञापन

Advertisement

Memmorendam submitted
ब्रम्हपुरी (चंद्रपुर)। नई दिल्ली में 26 जनवरी 2015 को हुए आल इण्डिया फेयरप्राइस एंड केरोसिन डिलर्स असोसिएशन के मेले में अनेक मांगो का करार पारित किया गया. इन मांगो के अनुसार महाराष्ट्र शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए और मांगो की पूर्तता के लिए तालुका के सस्ते अनाज और केरोसीन बिक्रेताओं ने 10 फरवरी को तहसीलदार आशीष वानखेड़े को लिखित ज्ञापन सौपा.

ए.पी.एल का बंद किया कोटा फिरसे शुरू करे, केरोसीन का तालुका स्तर पर कोटा बढ़ाये, रसोई गैस सिलेंडर का वितरण सस्ते अनाज दुकान से किया जाए, राशन दुकान में अनाज पहुचाने के लिए ट्रांसपोर्ट खर्च शासन उठाये, सस्ते अनाज दुकान का भाड़ा और दो नौकरों का पगार तथा बिजली बिल सरकारी खजाने से दिया जाए. ऐसी अनेक मांगो के साथ सस्ते अनाज और केरोसीन बिक्रेता संघटना की ओर से शासन को ज्ञापन सौपा गया.

इस दौरान संघटना के अध्यक्ष नानाजी तुपट, सचिव संजय भोयर, शामराव भानारकर, दिलीप शेंडे, राजू ठाकरे, देवीदास रामटेके, शिवा जीभकोट, ढोगड़े उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.