Published On : Tue, Nov 8th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

भारत के इस शहर में दिखा साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण

Advertisement

Chandra Grahan 2022 date, time in India: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखना शुरू हो गया है. भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. भारत में कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और इटानगर में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा जबकि शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा. यहां जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स.

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज लगने वाला है. ये पूर्ण चंद्र ग्रहण उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से दर्शनीय होगा. भारत में इस चंद्र ग्रहण को कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, राँची, गुवाहाटी में देखा जा सकेगा. साल का यह अंतिम चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है.

Gold Rate
17 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,42,600/-
Gold 22 KT ₹ 1,32,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,83,500/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

भारत में चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan 2022 Timings In India)
भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखाई देना शुरू होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 8 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो चुका है.

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर (Chandra Grahan Effects On Zodiac Signs) चंद्र ग्रहण का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. कुछ राशिवालों के लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा साबित होगा जबकि कुछ को इस दौरान कष्टों का सामना करना पड़ सकता है. साल का अंतिम चंद्र ग्रहण मिथुन, कर्क, वृश्चिक, कुंभ राशिवालों के लिए शुभ रहेगा. जबकि मेष, वृषभ, सिंह, मीन, मकर, धनु राशि वालों के लिए यह अंतिम चंद्र ग्रहण काफी अशुभ साबित होगा.

यहां जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स: (Chandra Grahan 2022 LIVE UPDATES)
16:24 PM- अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखा पूर्ण चंद्र ग्रहण.
16:07 PM- भारत के अरुणाचल प्रदेश में कुछ ही देर में दिखने लगेगा साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण.
15:52 PM- भारत में कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और इटानगर में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा जबकि शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा.

15:49 PM- पूर्ण चंद्र ग्रहण लग चुका है लेकिन भारत में इसे शाम 5 बजकर 20 मिनट पर देखा जाएगा. पूर्ण चंद्र ग्रहण उस वक्त लगता है जब पृथ्वी अपनी छाया से चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेती है.
15:45 PM- कुछ ही देर में लगने वाला है पूर्ण चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेती है.
15:34 PM- पेसिफिक क्षेत्रों में चंद्र ग्रहण की शुरुआत हो चुकी है, यह आंशिक चंद्र ग्रहण दोपहर करीब 2 बजकर 38 मिनट से दिखाई देने लगा है. इसके बाद 03 बजकर 46 मिनट से शाम 5 बजकर 11 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. भारत में यह चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखना शुरू होगा.
15:29 PM- मिथुन और वश्चिक राशि वालो के लिए यह ग्रहण काफी शुभ होगा. व़श्चिक राशि वालों को इस ग्रहण से पूरे एक महीने के अदंर करियर में सफलता मिल सकती है, कोई बड़ा रुका हुआ काम आपका पूरा हो सकता है. ऐसे में कोशिश करने कि अगले एक महीने का सही तरीके से इस्तेमाल करें.
15:03 PM- चंद्र ग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले लग जाता है. इसमें गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है. यदि फिर भी आपको किसी कारणवश घर से बाहर जाना पड़े तो पहले अपने पेट पर गेरू का छोटा सा तिलक जरूर लगा लें. इससे गर्भ में पल रहे भ्रूण पर ग्रहण का दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा.
14:40 PM- साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर शहर में दिखाई देगा. यहां चंद्रोदय के साथ ही चंद्र ग्रहण दिखने लगेगा. इसके बाद देश के अन्य राज्यों में चंद्र ग्रहण दिखेगा.
14:20 PM- ग्रहण समाप्त होने के बाद दान का काफी महत्व होता है. ऐसे में ग्रहण के बाद अपनी राशिनुसार दान जरूर करें.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement