Published On : Thu, Aug 27th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

चंदनपारडी में फार्म हाउस में भीषण आग, 40 मिनट में इमारत जलकर खाक

Advertisement

चंदनपारडी में फार्म हाउस में भीषण आग, 40 मिनट में इमारत जलकर खाक

नागपुर: नागपुर जिले के कोंढाली से करीब 12 किलोमीटर दूर चंदनपारडी गांव के पास स्थित एक फार्म हाउस में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि महज 40 मिनट में पूरा फार्म हाउस जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि फार्म हाउस नागपुर निवासी एक व्यक्ति का है और तालाब के किनारे स्थित है। आग लगने की सूचना मिलते ही कोंढाली पुलिस ने नगर पंचायत के दमकल विभाग को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही दमकल वाहन के साथ टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, दमकल कर्मियों के पहुंचने तक फार्म हाउस का अधिकांश हिस्सा आग की चपेट में आ चुका था। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी इमारत जलकर नष्ट हो चुकी थी।

आग किस वजह से लगी, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। कोंढाली पुलिस और संबंधित विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.