Published On : Tue, Feb 17th, 2015

अकोला : होली पर घर जाने वालों को मध्य रेलवे ने दी सौगात

Advertisement


लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुर्ला-नागपूर के बीच होली स्पेशल ट्रेन 5 को

अकोला। होली के त्योहार पर ट्रेनों में होनेवाली भीड और सीट के लिए मारामारी को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए होली दो स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें नागपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस नागपुर के बीच चलेगी. ऐसे में होली के अवसर पर इन ट्रेनों के चलने से होनेवाली भीड में थोडी आएगी और यात्रियों को थोडी राहत मिल सकती है.

इन ट्रेनों में 01017 क्रमांक की ट्रेन 5 मार्च को 00:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से नागपूर के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन ठाणे रेलवे स्थानक पर 1:10 बजे, कल्याण 1:35 बजे, इगतपुरी 3:30 बजे, नासिक रोड 4:30 बजे, मनमाड 5:30 बजे, जलगाव 7:13 बजे, भुसावल 7:40 बजे, मलकापूर 8:33 बजे होते हुए अकोला रेलवे स्थानक पर 9:40 बजे पहुंचेगी. 9:45 बजे अकोला रेलवे स्थानक से निकलकर 11:20 बजे बडनेरा, धामणगाव 12:00 बजे, पुलगांव 12:18 बजे, वर्धा 12:15 बजे से होते हुए नागपूर रेलवे स्थानक पर 15:00 बजे पहुंचेगी. 01018 क्रमांक की रेलगाडी नागपूर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए 21:15 बजे रवाना होगी. जो वर्धा 22:50 बजे, पुलगांव 23:20 बजे, धामणगांव 23:40 बजे, बडनेरा 00.35 बजे से होते हुए अकोला रेलवे स्थानक पर 1:40 बजे पहुंचेगी, 01.43 बजे अकोला रेलवे स्थानक से निकलकर 03:20 बजे मलकापुर, 4:25 बजे भुसावल, 5:00 बजे जलगांव, 06:50 बजे मनमाड, 08:15 बजे नासिक, 10:04 इगतपुरी, 12:15 बजे कल्याण, 12:35 बजे ठाणे से होते हुए 13:10 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर पहुंचेगी. इस ट्रेन में एक एसी टू टायर, दो एसी थ्री टायर, सात स्लीपर, छह जनरल सेकंड क्लास, दो जनरल सेवंâड क्लास कम गार्ड ब्रेक वैन यान लगाएं गए है. मध्य रेलवे की ओर से होली पर्व पर जानेवाले यात्रियों के लिए शुरू की गई इस ट्रेन का लाभ उठाने का आवाहन रेलवे की ओर से किया गया है.

File Pic

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.