Published On : Tue, May 29th, 2018

CBSE: ये हैं 10वीं के बोर्ड टॉपर्स

Advertisement


सीबीएसई ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं क्लास में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। बोर्ड टॉप करने वाले 4 छात्रों में तीन लड़कियां हैं। इस साल चार स्टूडेंट्स ने 10वीं क्लास में टॉप किया है। डीपीएस गुड़गांव के प्रखर मित्तल, आरपी पब्लिक स्कूल, बिजनौर की रिमझिम अग्रवाल, स्कॉटिश इंटरनैशनल स्कूल, शामली की नंदिनी गर्ग और भवानी विद्यालय कोचिन की श्रीलक्ष्मी जी ने सीबीएसई 10वीं क्लास का एग्जाम टॉप किया है। इन सभी चारों टॉपरों ने 500 में से 499-499 मार्क्स हासिल किए हैं।

गौरतलब है कि इस साल 10वीं के सभी स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम दिए हैं, जो 8 साल बाद हुआ है। साथ ही, अब उनका रिजल्ट ग्रेड में नहीं, बल्कि उन्हें उनका पर्सेंटेज स्कोर पता चलेगा। 10वीं के स्टूडेंट्स इसी वजह से काफी उत्साह और टेंशन दोनों के साथ रिजल्ट के इंतजार में है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.